Saturday, June 21, 2008

आप मीडिया के बारे में क्या सोचते हैं ?






QUESTION:




  • आप मीडिया के बारे में क्या सोचते हैं ?


HARSHIT'S THOUGHT:



देखिये, मैं मीडिया को लोगो की बातो को रखने का एक अच्छा साधन मानता हूँ, लेकिन लोगो का आज कल मीडिया पर से दिन पर दिन विश्वास कुछ कम सा होता जा रहा है। और इसकी वजह कोई और नही ख़ुद मीडिया ही है । मीडिया छोटी से छोटी खबरों को भी बहुत बड़ा - चडा कर प्रर्दशित करता है । जो मेरे विचारो से बिल्कुल उचित नहीं है।



मैं मानता हूँ, कि मीडिया बहुत अच्छी खबरें तथा विभिन्न प्रकार की खबरों को दिखाता है । अच्छी खबरों को दिखाने के लिए वह काफी मेहनत भी करता है। मीडिया के संवाददाता कई जगह फ़ेले हैं, जो जब कोई घटना होती है तब मोके पर पहुंचकर जनता को पूरी जानकारी देते हैं । यहाँ तक की सभी चैनल कई खुलासे कर चुके हैं, जो बहुत अच्छी बात है, जिससे जनता आगाह और सावधान होती है। कई न्यूज़ चेंनलो ने तो ग्राहक बनकर खुफिया केमरों के साथ कई खुलासे किए है, जिससे वह लोग जो ग़लत व्यापार करते हैं उन्हें डर रहता है की कहीं मीडिया ग्राहक बनकर न आ जाए, और छापा न मार दें, या उनकी पोल न खोल दें । इस प्रकार इन खुलासों से ग़लत व्यापारियो को कुछ हद तक रोकने में मदद मिली है।



परन्तु फिर भी मैं मीडिया से नाराज हूँ, क्योंकि वह कम मात्रा में ही खुलासे करते हैं, और अगर मीडिया चाहे तो ना जाने कितने खुलासे करके वह ग़लत व्यापार करने वालो में इतना भय डाल सकती है, कि ग़लत व्यापारी परेशान हो जाएँ और मीडिया के डर से ग़लत व्यापार या ग़लत कार्य करना ही छोड़ दें ।



कोई भी चीज तभी अच्छी लगती है जब वो लिमिट में हो परन्तु न्यूज़ चैनल्स तो एक ख़बर के पीछे ही पड़ जाते हैं जैसे- आरुशी हत्याकांड आदि । जैसे दिखाने को कोई और ख़बर ही नहीं हो ।


मीडिया तो वह शक्ति है जिससे भ्रस्टाचार को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है । मीडिया जानती नहीं है किउसमे कितनी शक्ति है और वह क्या कर सकती है । पूरे देश में अपराधो के खिलाफ जागरूकता फेलाई जा सकती है । पर मेरे विचार से मीडिया अपनी शक्ति का पूरा फ़ायदा नहीं उठा रही है।




मीडिया में क्रिकेट -


अब आई क्रिकेट कि बात ! आप सभी तो जानते ही हो कि क्रिकेट को मीडिया ने कितना महत्त्व दे रखा है । अब आप कहे रहे होंगे, कि क्रिकेटर अपने देश का नाम रोशन करने के लिये मेहनत करते हैं , अपना देश की इज्ज़त रखने के लिये अपना पसीना बहाते हैं। परन्तु फिर क्रिकेट खेल ही क्यों ? फुटबाल, टेबल टेनिस ,शतरंज क्यों नहीं ? क्या सानिया मिर्जा अपने देश के लिये मेहनत नहीं करती । या शतरंज खेलने वाले इस देश के लिये नहीं खेलते ।



आज हमारे पास फुटबाल वर्ल्ड कप में खेलने के लिये फुटबाल टीम नहीं है क्या यह हमारे देश के लिये शर्म की बात नहीं है ?



अगर मीडिया चाहे तो क्या कुछ नही कर सकती । न्यूज़ चैनल जैसी जिम्मदारी का संभालना तो बहुत ही बड़ा सोभाग्य है । मैं मानता हूँ की अपने चैनल को चलाने के लिये TRP का होना बहुत जरूरी है परन्तु अगर आप TRP बढाना चाहतें है तो तरह तरह के खुलासे करो । एक दुसरे से प्रतियोगता करो की आज हमारे चैनल ने इतने खुलासे करें है, लोगो की समस्याएं सरकार के सामने लाओ । प्रशासन से हो रही लापरवाही दिखायो । पॉलिटिक्स से जुड़ी बातो को दिखाओ । उन पर विचार विमर्श करो ।दिखाने के लिये न जाने कितनी चीजें है पर दिखाओ तो सही । लोगो का विचार विमर्श लो।अरे अपने चैनल का भरपूर फ़ायदा लो इसका फ़ायदा पैसा कमाने के लिये नहीं इस देश के विकास के लिये करो । लोगो की शिकायतों को सामने लाओ । ज्यादा से ज्यादा खुलासे करें । छोटे से छोटे, दुखी से दुखी लोगो के दुखो को , उनके दर्द को , उनके भावो को , उनकी समस्याएँ को दिखाएँ। पुलिस को आम आदमी बनकर खुफिया केमरे के साथ रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए पकडो ।



परन्तु मीडिया तो रियलिटी शो की ख़बरों को दिखाता रहता है। जैसे क्या आप पांचवी पास से तेज़ है के बारे में , बॉलीवुड ख़बरों के बारे में। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बारे में । क्या कभी दिखाया है की सीमा बॉर्डर पर किस प्रकार फोजी इस देश की रक्षा करते हैं ? वह तो बारिश के मोसम में लोगो से पूछने निकल जाते हैं की वह इस मोसम में कैसा अनुभव कर रहे हैं । इंडिया टीवी में राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी को न जाने कितनी बार दिखायाँ जाता है क्यों ?क्या कभी दिखाया है की छोटे छोटे गाँव में लोगो कैसे रहे रहे है उन्हें बारिश से क्या समस्यां हो रही होंगी ।





मैं तो मीडिया से यही कहना चाहूँगा कि TRP बढाने के लिये वह कॉमेडी, छोटे परदे की बातें , क्रिकेट का सहारा न लें बल्कि आम आदमी बनकर खुफिया केमरों के साथ खुलासे करें जिससे सभी ग़लत व्यापार करने वाले मीडिया के भय से ग़लत व्यापर करना छोड़ दे । पुलिस या अन्य अधिकारी रिश्वत लेना छोड़ दे। नेता सोच समझकर बोलें , तथा प्रशाशन कोई लापरवाही न बरतें । किसी भी कॉमेडियन को मीडिया पर कॉमेडी करने का मोका न मिलें । बॉलीवुड , क्रिकेट की ख़बरों या उन पर विचार विमर्श करने से ज्यादा पॉलिटिक्स और इस देश के लिये विचार विमर्श करें । सभी मीडिया पर १०० % विश्वास करें । इस देश से भ्रस्टाचार मिटें । चारो तरफ मीडिया का ही बोलबाला हो। और कोई मीडिया पर अंगुली न उठा सके। अपनी छमता का प्रयोग करें । अपनी शक्ति को पहचानें ।

WRITTEN BY
HARSHIT GUPTA (हर्षित गुप्ता )


आप मीडिया के बारे में क्या समझते हैं ? अवश्य लिखें ।

Monday, June 16, 2008

ईशवर पर विश्वास



QUESTION:


  • क्या आप ईशवर पर विश्वास करते हैं यदि हाँ तो क्यों और अगर नहीं तो क्यों नहीं ?

HARSHIT'S THOUGHTS :


देखिएँ , मैं ईशवर पर विश्वास करता हूँ। क्योंकि मैं बचपन से अपने बडो को भगवन की पूजा करते देखता आया हूँ । मेरे विचार से ईशवर होते हैं । ईशवर एक शक्ति है, जो ख़ुद हमे शक्ति देते हैं । हमे जीवन की आस देते है। ईशवर पर विश्वास बहूत जरुरी है । ईशवर हमारा सहारा है । हम इश्वर के साथ अपना सुख दुःख बिना किसी हिचक , या बिना किसी डर के बाँट सकते हैं। ईशवर न सिर्फ़ हमारी इछाओ की पूर्ति करते है बल्कि हमारे हर समय सहायता भी करते हैं। हमे ईशवर को अपना इछाओ की पूर्ति के लियां नहीं मानना चाहिए बल्कि हममे ईशवर के प्रीति आस्था होनी चाहिए ।


ईशवर हमे अच्छे रास्तों पर आने की राआहे दिखानते हैं। ईशवर का रहस्य न कोई जान सका था, न जान सका है, न जान पायेगा । ईशवर की शक्ति अपरम्पार हैं।



GOD IS BASE OF OUR LIFE।



ईशवर वह है जिनके नाम मी भी इतनी शक्ति है जिसके जपने मात्र से ही लोगो को सुकून और शान्ति प्रदान होने लगती है। ईशवर पर श्रद्धा और विश्वास ही हमे ईशवर के होने का अहसास दिलाती है। जो लोग सच्चे मन से ईशवर की आराधना करते हैं वह कभी दुखी नहीं हो सकते। ईशवर की कोई परिभाषा नहीं है जिसे पड़कर हम ईशवर के महत्तव को समझ सके जो लोग ईशवर पर विश्वास,श्रद्धा रखते हैं वह भालिभातीं जान लेते हैं की ईशवर क्या है।

GOD IS THE POWER WHICH CAN ONLY BE FELT।


कुछ लोग ऐसे होते है जो दुःख के समय ईशवर को याद करते हैं लेकिन सुख के समय ईशवर को भूल जाते हैं हमे ऐसा नहीं करना चाहिय।


अगर आप ईशवर से कुछ मांगते है और आपको वह नहीं मिला तो हमारा ईशवर पर विश्वास कम नहीं होना चाहियऐ। ईशवर तो वह शक्ति है जो आपको सिर्फ़ कुछ न कुछ देती ही है । ईशवर सभी धरम (हिंदू ,मुस्लिम ,सिख , ईसाई) सभी के एक है। ईशवर ने कई रूपों मैं अपनी लीलाएँ रची हैं।


ईशवर के लियां सभी धर्म समान हैं। यदि आप सच्चे मन से ईशवर मैं ध्यान लगायेंगे तो ख़ुद पे ख़ुद इश्वर की महिमा को जान जायेंगे .

सबकी मालिक एक !




Written by


HARSHIT GUPTA हर्षित गुप्ता



आप ईशवर के विषय मैं क्या सोचते है ? अवश्य लिखें .


Tuesday, June 10, 2008

विचारो का शुद्ध होना




QUESTION:


आप अपने विचारो को कितने प्रतिशत शुद्ध या अच्छे समझते हैं और क्यों ?


HARSHIT ANSWER:


मैं अपने विचारो को 80 % अच्छा समझता हूँ क्योंकि मैं अपने आप को थोड़ा स्वार्थी समझता हूँ और मुझे थोड़ा सा अभिमान है , मेरे अन्दर विन्रमता भी कम हैं।



ASKED BY


HARSHIT GUPTA (हर्षित गुप्ता)



आप भी अपने विचारो को लिखें ।




Monday, June 9, 2008

एक दिन के लिये गायब



QUESTION:

अगर आप एक दिन के लिये गायब हो गएँ तो आप उस दिन क्या करना चाहेंगे ?


HARSHIT'S THOUGHTS:

अगर मुघे एक दिन के लिये गायब होने का मोका मिले तो मैं अमीर लोग जिन्होंने अपना धन , पूंजी बेमानी से कमाई है उसे लूटूँगा और उस एक एक पैसे से इस देश के गरीबो की मदद करूंगा . तथा किसी अनाथालय मैं दे दूंगा ।


आप क्या करना चाहेंगे ?

अपने विचारी को लिखें।


हर्षित गुप्ता (HARSHIT GUPTA)



Sunday, June 1, 2008

जीवन का लक्ष्य



Question १-

आपके जीवन का लक्ष्य क्या है और अपने इसे क्यों चुना ?

HARSHIT THOUGHTS

मेरे जीवन का लक्ष्य एक सफल इंजिनियर बनना है। मुझे पॉलिटिक्स में भी रूचि है । इसीलिए में बड़ा होकर एक पार्टी बनाना चाहता हूँ। में एक अच्छा politition बनना चाहता हूँ। जिससे में इस देश की जनता सेवा कर सकूं, में गरीबी मिटा सकूं । में बेरोजगारी मिटाना चाहता हूँ।
में आप सबके विचारो को जानना चाहता हूँ ।


आप भी अपने विचारो को लिखे। आप अपने बिचारो को commnts में दें सकते हैं .
या मुझे इ-मेल कर सकते हैं ।

मुझे सम्पर्क करे [ CONTACT ME ]

harshitguptag@yahoo.co.in
harshit_noida@yahoo.com

यदि आपमे योग्यता (talent) है तों आप मेरे ID या मेरे ब्लॉग
http://showtalent.blogspot.com/
पर सम्पर्क कर सकते हैं .
आपके talent को मेरे ब्लॉग में प्रकाशित किया जाएगा.

यदि आप अपनी किसी भी विषय (topic ) पर भड़ास निकलना चाहते हौं तों तों आप मेरे ID या मेरे ब्लॉग
http://bhadas.blogsome.com/
पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

मेरे विषय में अधिक जानना हौं तों मेरे ब्लॉग
http://harshitg.blogspot.com/

पर सम्पर्क कर सकते हैं .